फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी लद्दाख से हाई स्कूल लिंगशेड में हिंदी शिक्षक की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
मांगों को लेकर उपराज्यपाल से मुलाकात करते वि​भिन्न ​शिक्षक प्रतिनि​धिमंडल के सदस्य। स्त्रोत सूच
विज्ञापन
लेह। जिले के लिंगशेड गांव व समग्र शिक्षा संविदा शिक्षक उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को लद्दाख के उपराज्यपाल डाॅ. बीडी मिश्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एलजी से लिंगशेड के सरकारी हाई स्कूल में हिंदी शिक्षक की नियुक्ति सहित गैर शिक्षण पदों को भरने की मांग की। प्रधानाचार्य को आहरण वितरण का अधिकार देने, गांव के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी, जेके बैंक शाखा और सात मोहल्लों व संपर्क मार्ग बनाने की मांग की। एलजी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें