राष्ट्रीय संघों की सदस्यता बढ़ाने पर हुई चर्चा
जम्मू। इफ्को के अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के प्रमुख दिलीप संघानी ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की दक्षता और राष्ट्रीय संघों की सदस्यता बढ़ाने के लिए हस्तक्षेपों पर चर्चा की गई। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) में सेवानिवृत्त सेना कर्मियों के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करने पर जोर दिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए किसान उत्पादक संगठनों और सहकारी समितियों के गठन पर मंथन किया। एलजी ने सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने में विभिन्न हितधारकों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यूटी प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सहकारी आंदोलन किसानों और गांवों में समृद्धि लाए। मौके पर एमएसपी कमेटी के सदस्य डाॅ. किशन चौधरी, भारतीय कृषक समाज के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विक्रांत डोगरा, जेके डेयरी को-आपरेटिव फेडरेशन से खालीद लोन मौजूद रहे। ब्यूरो