होटल व्यवसायी मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए .....एसोसिएशन
जम्मू। ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉजेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जम्मू क्षेत्र को एक स्वतंत्र पर्यटन स्थल बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। जम्मू और उसके आसपास पिकनिक स्पॉट विकसित किए जाने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याएं भी रखीं, जिसके समाधान का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। इस मौके पर अनिल खजूरिया, प्रीतम शर्मा, एचएस मन्हास, बलदेव राज, स्वर्ण सिंह और वरुण गुप्ता मौजूद रहे।