विजयपुर/ रामगढ़। पंचायत हलका घो ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों के कल्याण के लिए काम करने वाले पीआरआई सदस्यों और लाइन विभागों के अधिकारियों की मासिक बैठक हुई। बैठक का एजेंडा आम जनता को ग्रामीण जनता के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। बैठक में इन विभागों के अधिकारियों ने जनता से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने आम जनता की शिकायतों को भी सुना और उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया। सरपंच रामपाल शर्मा ने अनुरोध किया कि वे इस तरह की बैठकों में नियमित रूप से भाग लें। ताकि सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। संवाद