रामगढ़ क्षेत्र के पंचायतों में हुई बैठक में समस्याएं बताते ग्रामीण।
रामगढ़। क्षेत्र की पंचायत चक बालोतरा, दग छनी फतवाल, घो ब्राह्मणा में सोमवार को बैठकें हुईं। सरपंच राम पाल शर्मा ने कहा कि पंचायतघर घो ब्राह्मणा के लोगों को पीएमएसवाई का लाभ मिलना चाहिए। किसानों को फसल बीमा योजना का पूरा लाभ मिलना चाहिए।
चक बालोतरा के सरपंच रूप चौधरी ने कहा कि हमारी पंचायत में बहुत बड़ा खेल का मैदान तो बना है, लेकिन वहां जाने वाले रास्ते की हालत बहुत खराब हो गई है। हम लोक निर्माण विभाग से मांग करते है कि जल्द से जल्द इस सड़क को पक्का किया जाए, ताकि बॉर्डर क्षेत्र के बच्चों को खेलों में आने का मौका मिल सके। दग छनी फतवाल की सरपंच आशा कुमारी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा चमलयाल की दरगाह है, लेकिन कुछ साल से रामगढ़ से अबताल तक आने वाली सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है, जिससे दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर बीडीओ दीक्षा राणा, जेई मुजफर मुगल, एईई चेतन वर्मा और मौजूद रहे।