फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिंचाई नहरों और जल संचयन संरचनाओं को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
सचिव आरडीडी ने आईडब्ल्यूएमपी कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण रोडमैप तैयार किया
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 19 परियोजनाओं में से 16 डीपीआर को अंतिम रूप दिया है और 3 पूर्ण होने के करीब हैं। इसके अतिरिक्त चालू वर्ष के लिए 1156 परियोजनाओं में 517 पूरी हो चुकी हैं। यह बात एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने सिंचाई नहर उन्नयन, मिट्टी के कटाव की रोकथाम जैसी परियोजनाओं की प्रगति पर हुई बैठक में कही। डॉ. चौधरी ने सिंचाई नहरों और जल संचयन संरचनाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सदियों पुराने जल निकायों को बहाल करने के लिए उपाय की आवश्यकता पर बल दिया। सीईओ डॉ. भारत भूषण ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। ब्यूरो
विज्ञापन


पात्रों को हिमायत योजना का लाभ मिले : असद

जम्मू। योजना विकास और निगरानी विभाग (पीडी एंड एमडी) के सचिव ऐजाज असद ने जम्मू और कश्मीर में हिमायत योजना के कार्यान्वयन पर काम की समीक्षा की। बैठक रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के अलावा हिमायत योजना (पीएमडीपी परियोजना) की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करने के लिए बुलाई गई थी। सचिव ने संबंधित अधिकारियों से अधिकतम लाभार्थियों को लाभान्वित करने वाली योजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास बढ़ाने का आह्वान किया। ग्रामीण विकास विभाग से संभावित लाभार्थियों को दिए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अवसरों के बीच मौजूदा अंतर के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा। साथ ही खामियों को दूर करने के लिए कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें