पुलिस स्टेशन पौनी में स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए एसएचओ।
- फोटो : REASI
पौनी। स्थानीय पुलिस स्टेशन में शनिवार को पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन कर उसमें लोगों की शिकायतों का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर आए नगर के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई, और बाजार में बिना मतलब खड़े रहने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करने को कहा। ताकि आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके। साथ ही कहा गया कि विद्यार्थी कई बार बाजार में घूमते पाए जाते हैं। उनसे भी पूछताछ कर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर एसएचओ विजय शर्मा ने कहा कि साथ ही ढाबा तथा मीट की दुकान करने वालों को हिदायत दी गई कि वह अपनी दुकानों पर शराब पिलाने का धंधा न करें। उन्होंने लोगों को जीवन मृत्यु प्रमाणपत्र को सत्यापित करने में देरी न करने का भरोसा दिलाया। संवाद