पौनी में हुई बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सिनियर सिटिजन।
- फोटो : REASI
पौनी। नगर में मंगलवार को सीनियर सिटीजन की हुई मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कहा गया कि नगर में तहसीलदार कार्यालय व बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। उनकी उम्र को देखते हुए संबंधित विभाग को चाहिए कि पुलिस स्टेशन व स्वास्थ्य केंद्रों की तर्ज पर बैठने की व्यवस्था हो। बैठक को प्रधान अजीत राम बड़गोत्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विकास के कार्यों को बढ़ावा देने की अपील प्रशासन से हुई। बारिश से किसानों की खराब हुई फसल का उचित मुआवजा देने को कहा गया। किसानों को तीन महीने का राशन मुफ्त देने व आर्थिक मदद देने की मांग हुई। वे डीसी से मिलकर किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने को कहेंगे। संवाद