संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रामनवमी पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से इस शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय चौक चबूतरा, मुख्य बाजार, बस अड्डे, कोर्ट रोड, नई बस्ती से होते हुए शोभायात्रा रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न होगी। इस के साथ ही प्रसाद भी लोगों में बांटा जाएगा। श्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर मंडली के सदस्यों के साथ सोमवार को बैठक की गई। एक-दो दिन में दोबारा बैठक कर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों को भी आने का निमंत्रण दिया जाएगा।