फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा परियोजनाएं समय पर पूरी हों, डीसी खुद भी रखें निगरानी : डिवकॉम

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में चल रही विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में चल रही मेगा परियोजनाओं को अधिकारी समय पर पूरा करवाएं। इस पर डीसी खुद भी निगरानी रखें। यह निर्देश सोमवार को जिला मुख्यालय में हुई बैठक में मंडलायुक्त (डिवकॉम) जम्मू रमेश कुमार ने दिए। बैठक में केंद्रीय योजनाओं और विकासात्मक गतिविधियों सहित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने मंडलायुक्त को भौतिक व वित्तीय उपलब्धियों के साथ ही प्रमुख परियोजनाओं पर अपडेट दिया। बताया कि जेएमआरडीए के तहत विजयपुर बस स्टैंड, पुरमंडल में डिग्री कॉलेज भवन, नगरपालिका परिसर में नई इमारत, नारी निकेतन भवन और जिला अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक का विकास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने उपायुक्त को मुख्य परियोजनाओं की प्रगति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का आग्रह किया। ग्रामीण संपत्तियों के बेहतर रखरखाव के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से प्रभावी तंत्र विकसित की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की प्रगति की समीक्षा भी की। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग को भूमिहीनों को घरों के आवंटन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। वहीं, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन (जेजेएम) कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने और ट्यूबवेलों के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उपायुक्त से कहा कि एसीडी, सीईओ, बीडीओ, एक्सईएन आरईडब्ल्यू, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) और ठेकेदारों से बैठक कर सुनिश्चित किया जाए कि परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। पेंशनभोगियों के मुद्दों के समाधान और स्वरोजगार के अवसरों के सृजन पर भी जोर दिया। कार्यकारी अभियंता पीडीडी को चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने और लंबित बिजली बिल बकाया की वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें