फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के सर्वे में सहयोग करें पंच-सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशहरा। जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल से जल’ पर सब डिवीजन नौशेरा के ब्लॉक लंबेड़ी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह समयाल ने पंचों और सरपंचों से अपील की कि हर घर में पाइप द्वारा पानी पहुंचाने के लिए सर्वे कराने को लेकर विभाग का सहयोग करें ताकि घर घर तक पेयजल पहुंच सके। पंचों और सरपंचों की बैठक में बोलते हुए विकास शर्मा चेयरमैन ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कहा-आयुष्मान योजना के तहत जिन बीपीएल परिवारों के अभी तक ग्रीन कार्ड नहीं बने, जल्द से जल्द बनाए जाएं, जिनका सर्वे नहीं हुआ वो किया जाए। जल जीवन मिशन को कामयाब करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर बीडीओ पूर्णचंद, एईई पीएचई अशोक गुप्ता, नायब तहसीलदार लंबेड़ी, एईई पीडीपी विभाग कुलदीप राज गुप्ता व अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें