फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सहकारिता विभाग की आयुक्त ने लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देती सहकारिता विभाग की आयुक्त-सचिव यशा मुद्गल सोर्स -यूटी प्रशासन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सहकारिता विभाग की आयुक्त व सचिव यशा मुद्गल ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जेएंडके ने अध्यक्ष को विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि सहकारिता विभाग एनआईसी पोर्टल के माध्यम से सहकारी समितियों का ऑनलाइन पंजीयन कर रहा है। यह भी बताया कि जन स्वच्छता अभियान ग्राम सितंबर 2023 में शुरू किया जा रहा है। आयुक्त ने उप रजिस्ट्रारों को स्वच्छता अभियान में सहकारी समितियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से आह्वान किया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विकासात्मक योजना की तैयारी सितंबर में जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगी। यह सुनिश्चित करें कि सहकारी योजना को पंचायत योजना में शामिल किया जाए जो बाद में जिला योजना का हिस्सा बनेगी। इस मौके पर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, मोहम्मद अकबर वानी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें