फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित से नई दिल्ली में मिले सुनील शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं कश्मीर संभाग के प्रभारी सुनील शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी जम्मू-कश्मीर के प्रस्तावित दौरे पर चर्चा के अलावा किश्तवाड़ जिले के पाडर के लोगों की मांगों को उजागर किया। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर पाडरवासियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग उठाई। गृहमंत्री ने कहा कि नए जम्मू-कश्मीर में हर तरफ विकास हो रहा है और खुशहाली का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेशवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाते रहेंगे। प्रधानमंत्री की अगुवाई में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें