फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग
विज्ञापन

बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने सोमवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकार से बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की। बीरबल जलमेरिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा कि अस्थायी कर्मियों को अक्टूबर महीने में एक महीने का मानदेय दिया गया था। उसके बाद आज तक मानदेय नहीं दिया गया है। इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि आने वाले दिनों में लोहड़ी और अन्य पर्व है। अगर मानदेय का भुगतान नहीं होता है, तो यह त्योहार भी फीका ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अस्थायी कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए बकाया मानदेय का जल्द भुगतान किया जाए। वेतन का भुगतान किया जाए। बैठक में कमलेश कुमार, चरणजीत, सुभाष सिंह, केवल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें