.भाजपा नेता व जिला विकास परिषद सदस्य बैठक करते हुए।
अखनूर। भाजपा नेता व डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सुरेश शर्मा ने कहा इस समय बरसात का मौसम है। इसको मद्देनजर रखते हुए कोई भी सड़क बंद न हो। साथ में बारिश की वजह से जो सड़कें खराब हो रही हैं, नालियां बंद हो रही हैं, इनका जल्दी मरम्मत की जाए। ताकि वाहनों की आवाजाही बंद न हो। सुरेश शर्मा ने कहा जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बरसात के खत्म होते ही उन पर तारकोल डालने का काम शुरू किया जाए। जिन स्कूल की इमारतें और अस्पताल की इमारतों पर विकास कार्य किया जाना है उनको भी जल्द शुरू किया जाए। इस मौके पर एक्सईएन रमेश सिंह, एईई अंग्रेज सिंह व अन्य इंजीनियर उपस्थित रहे। संवाद