परगवाल। ब्लाक कार्यालय में वीरवार को जन शिकायत शिविर लगाया गया। एसडीएम खौड़ अनिल ठाकुर और डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह शामिल हुए। लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। लोगों ने भी अपनी समस्याओं का पिटारा अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया की उनकी जायज मांगों पर विशेष ध्यान रखकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष निशा कुमारी, सरपंच राम स्वरूप शर्मा, जसपाल सिंह, ओम प्रकाश, दलजीत सिंह, बलवींद्र सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संवाद