फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री के सैनिकों के साथ सरकारें सौतेला व्यवहार करती आ रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आई पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जिया पोता पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान सुरजीत सिंह ने की। प्रदेश प्रधान राम लाल डोगरा विशेष रूप उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री के सैनिकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार करती आ रही है। हमारी मुख्य मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कई वर्ष से सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिक मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर सरकार आश्वासन ही दिए जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री सैनिकों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई तब तक लड़नी होगी जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं। बैठक में सोमनाथ शर्मा, थोडू राम, चगर सिंह पवार, मोहन लाल, बोधराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें