फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त और डीडीसी सदस्य ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अंशुल गर्ग के साथ चौकी चौरा में जनता दरबार लगाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुछ का मौके पर निस्तारण किया। डीडीसी सदस्य और उपायुक्त ने कहा लोगों की हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। डीडीसी सदस्य ने बिजली, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली-पानी का ढांचा चौकी चौरा में ठीक किए जाएं, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। पीडब्ल्यूडी और पीएमवाई के अधिकारियों से कहा कि जल्द ही नई सड़कों की डीपीआर तैयार कराएं और जिन सड़कों के टेंडर हो चुके हैं उनका काम जल्द शुरू किया जाए। 15 दिन के अंदर चौकी चौरा ब्लॉक के खराब हैंडपंप ठीक किए जाएं। इस मौके पर एडीसी, एसडीएम चौकी-चौरा चांद किशोर शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें