अखनूर में पूर्व मंत्री से मुलाकात करते लोग।
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। पंचायत कोटगढ़ी के लोगाें का एक प्रतिनिधि मंडल सरपंच जगदीश राज की अगुवाई में विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शाम लाल शर्मा से रविवार को उनके निवास पर मुलाकात की। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। इसमें क्षेत्र में बिजली कटौती, पेयजल किल्लत और पंचायतों में मार्गों की खस्ता हालत शामिल रही। भाजपा उपाध्याय शाम लाल शर्मा ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों को समस्याओं का समाधान हेतु जानकारी दी जाएगी।