अखनूर में पूर्व मंत्री से मुलाकात करते लोग।
अखनूर। अखनूर, छंब, रायपुर दोमाना व नौशेरा के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्टमंडलों ने सोमवार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र इन समस्याओं का हल करने को कहा। शिष्टमंडलों में मंडल अध्यक्ष नौशेरा संजीव दत्ता, पूर्व सरपंच पंचायत प्लांवाला लोअर, स्वर्ण सिंह, दविंदर शर्मा व सरदार दीधार सिंह शामिल रहे। संवाद