मीरा साहिब जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस की आठवीं बटालियन की तरफ से करवाई जा रही वॉलीबॉल प्रतियोग
मीरां साहिब। सीनियर वर्ग बॉयज में सिंबल वॉलीबॉल क्लब की टीम ने शाइन क्लब को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की आठवीं बटालियन की तरफ से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ अलग-अलग गांव में बने वॉलीबॉल क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया। बटालियन के कमांडेंट (एसएसपी) सुरम सिंह की अध्यक्षता में वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं जूनियर वर्ग में गांव बग्गाजना वॉलीबॉल क्लब की टीम ने मदर इंडिया हायर सेकेंडरी स्कूल और आरएस पुरा की टीम को हराकर प्रतियोगिता पर जीती। सीनियर वर्ग लड़कियों में जेके पब्लिक स्कूल कुंजवानी की टीम ने सरकारी डिग्री कॉलेज आरएस पुरा की टीम को हराया। इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट सुरम सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने विजेता तथा उप विजेता अरे टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रमाणपत्र बांटे गए। संवाद