मीरा साहिब कस्बे के गांव कृष्णा नगर में दूसरे वार्षिक भागवत कथा के प्रथम दिन शामिल लोगस्रोत स
- फोटो : Amar ujala
मीरांं साहिब। कस्बे के गांव कृष्णा नगर में दूसरे वार्षिक भागवत कथा के प्रथम दिन दुर्गा माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यह मुख्य बाजार से होते मीरां साहिब में स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए वापस गांव कृष्णा नगर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। कथावाचक सुरेश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग के साथ दूसरी बार भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। संवाद