मीरां साहिब। मीरां साहिब पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ गुल्लू निवासी वार्ड 5 सिंबल कैंप, मीरां साहिब तहसील आरएस पुरा के रूप में की गई। पुलिस ने व्यक्ति से 14.70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी ड्रग के धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए एक बडी सफलता बताई जा रही है। पुलिस सुरागों का पीछा कर रही है, जिसमें सप्लायर और ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। मीरा साहिब पुलिस एनडीपीएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद