रियासी। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी में शनिवार को इंडियन सिस्टम आफ मेडिसन (आईएसएम) की तरफ से शिविर लगाया गया। इसमें डॉक्टर गौरी करलूपिया ने छात्राओं को कोरोना के बारे में जागरूक किया। वहीं, शारीरिक क्षमता बढ़ानें की दवाइयां वितरित कीं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इसके साथ ही कोविड-19 से संबंधित जारी दिशानिर्देशों का पालन करने, पौष्टिक आहार लेने की अपील की। जूनियर फार्मासिस्ट नदीम व सुखदेव ने छात्राओं को दवाइयां वितरित कीं। शिविर का आयोजन आईएसएम के निदेशक डॉक्टर मोहन सिंह और नोडल अधिकारी डॉक्टर रविंद्र पंडिता के दिशानिर्देशों पर किया गया है। शनिवार को सप्ताह का यह अंतिम शिविर था। सोमवार से अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।