फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी जम्मू व श्रीनगर में भरे जाएंगे मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू व श्रीनगर में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद भरे जाएंगे। इसके लिए जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेके पीएससी) 8 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। 27 नवंबर अंतिम तारीख होगी। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। जेके पीएससी के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में बताया है कि 28 से 30 नवंबर तक आवेदन पत्र में त्रुटियों को ठीक करने का अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र की मूल प्रति साक्षात्कार के समय साथ रखने का निर्देश दिया है। 26 दिसंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड
जन्म तिथि प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, एमबीबीएस डिग्री या अंकतालिका, पीजी डीएनबी अंकतालिका। इसके अलावा एमफिल, पीएचडी संबंधित विषय में होनी चाहिए। साथ ही एनसीसी सर्टिफिकेट और दिव्यांग प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। ओपन मेट्रिक के अभ्यर्थियों की 40, दिव्यांग वर्ग 42 और सेवारत अभ्यर्थी की 45 वर्ष आयु सीमा तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें