रियासी।शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते दोनों डॉक्टर।फोटो,संवाद।
रियासी। सीनियर सिटीजन एंड सिविल सोसायटी ने संयोग घर के बैंक्वेट हाल में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से आए कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार शर्मा व यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर शिव कुमार शर्मा ने मरीजों की जांच की। सोसायटी के प्रधान नंद शर्मा ने बताया कि कुछ टेस्ट भी निशुल्क किए गए। माड़ी निवासी महेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने भी स्वास्थ्य की जांच कराई। ऐसे शिविर लगते रहने चाहिए। संवाद