संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रीति भगत की अध्यक्षता में रविवार को सुचेतगढ़ गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां भी दी गईं। डॉ. प्रीति भगत व अन्य डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वस्थ रहने के लिए टिप्स बताए गए।
डॉ. भगत ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जम्मू जाना पड़ता है, जिसके लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय है कि ज्यादातर लोगों में बीपी एवं शुगर के रोग देखे जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को खान-पान तथा इन बीमारियों से बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया गया है।