फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमर उजाला और माधवबाग का निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सामाजिक सरोकार में एक कदम और बढ़ाते हुए अमर उजाला और माधवबाग मल्टी डिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में 24 दिसंबर (रविवार) को डीएस इंटरप्राइजेज, 2/3 एक्सटेंशन, अपोजिट साईं पैलेस त्रिकुटा नगर (कुल्लर मार्केट के पास) निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर निर्धारित तिथि को सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका दिल तंदुरुस्त है या नहीं। कैंप में ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, पेट का घेर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ 2, ऊंचाई-वजन की जांच निशुल्क होगी। इसके साथ एचबीए1 सी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रिएटिनिन, एलडीएल, बीयुएन, एसजीओटी वीएलडीएल, एसजीपीटी, सीरम कैलशियम, टीएसएच जैसे जांच परीक्षण दरों में छूट पर करवा सकते हैं। माधवबाग क्लीनिक 17 वर्षों से आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के साथ हृदय रोगों का इलाज कर रहा है। इसका दस से अधिक राज्यों में 350 क्लीनिक व दो अस्पतालों के साथ हेल्थ नेटवर्क है। यहां दस लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी व पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नंबर 9070038037 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें