बालक पहाड़ी छात्रावास में आयोजित चिकित्सा शिविर में शामिल छात्र व अन्य
जम्मू। आयुष निदेशालय ने शुक्रवार को बनतालाब स्थित बालक पहाड़ी छात्रावास में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा के निर्देश पर किया गया। शिविर का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी भाषी लोगों के लिए सलाहकार बोर्ड की सचिव सपना कोतवाल ने किया।
उन्होंने आयुष विभाग के डॉक्टरों और अन्य पेरा मेडिकल स्टाफ की टीम की सराहना की। उन्होंने भारतीय चिकित्सा पद्धति के लाभों के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारियों डॉ. नीना शर्मा और डॉ. धीरज रैना, फार्मासिस्ट कमल नेतर और योग प्रशिक्षक कुणाल जामवाल की एक टीम ने छात्रों की जांच की। इस मौके पर पर्यवेक्षक राजन खजूरिया, वार्डन अंकुश त्रिपाठी और सहायक वार्डन फरीद हुसैन उपस्थित थे।