जम्मू एयरपोर्ट पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने वाले कर्मचारी व अन्य स्रोत एयरपोर्ट प्रबं
जम्मू। ऑल इंडिया एयरपोर्ट अथॉरिटी जम्मू एयरपोर्ट ने केयर इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत यह शिविर हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना था। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मुफ्त परामर्श और जांच प्रदान की। प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. अरविंद शर्मा (हृदय व मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. पूजा भगत (गायनेकोलॉजी व एनीमिया स्क्रीनिंग), डॉ. सुरुचि गुप्ता (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. निशांत खजुरिया (दंत विशेषज्ञ) और डॉ. नरेन खत्री (ऑर्थोपेडिक्स) शामिल थे। शिविर में स्तन और गर्भाशय कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक बीएम कौल ने चिकित्सा टीम को धन्यवाद दिया। ब्यूरो