सांबा। कस्बे के महाराजा हरि सिंह चौक पर युवा राजपूत सभा सांबा ने माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सीट आवंटन विवाद को लेकर प्रदर्शन किया। सांबा इकाई के प्रधान कंवर बाबर सिंह ने कहा कि हिंदुओं के साथ एक बार फिर से भेदभाव किया गया है। यदि प्रदेश सरकार व एलजी प्रशासन ने जल्द इस पर उचित संज्ञान नहीं लिया तो युवा राजपूत सभा सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व प्रताप सिंह, महीन संब्याल, राहुल, कृष्णा आदि मौजूद थे। संवाद