फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को करना है भ्रष्टाचार मुक्त, सभी करें सहयोग : मेयर

विज्ञापन
देश को करना है भ्रष्टाचार मुक्त : मेयर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। यह सभी के सहयोग से हो सकता है। छात्र खुद जागरूक हों और आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करे। यह बात मेयर राजेंद्र शर्मा ने जीडीसी कुंजवानी में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। जन जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मेयर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे।
इस मौके पर मेयर ने छात्रों को शपथ दिलाई। उन्होंने राजनीतिक भ्रष्टाचार रोकने, जाति आधारित मतदान की आदत को त्यागने, प्रशासनिक मामलों में पारंगत ईमानदार और शिक्षित उम्मीदवार को वोट देने का संकल्प लिया। शर्मा ने कहा, पीएम मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार पर हर हाल में अंकुश लगाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर लगभग 200 शिक्षित लोग भी इस अभियान के उद्देश्य को समझ सकें तो वे ऐसे अन्य लोगों को शिक्षित करेंगे और यह तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लोग जनप्रतिनिधि के रूप में एक सही उम्मीदवार को चुनने के लिए जागरूक नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वाभाविक रूप से सामने आएगी। देश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का नया युग शुरू होगा। मेयर ने कहा कि इस तरह पीएम मोदी के ईमानदार भारत के सपने को पूरा करने के लिए नगर निगम पार्षद से लेकर सांसद तक ईमानदार और अच्छी तरह से काम करने वाले निर्वाचित जनप्रतिनिधि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान चलाया
जीडीसी कुंजवानी ने कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के सहयोग से शुक्रवार को भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। मेयर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास समाज में व्यापक बदलाव ला सकते हैं। अभियान का उद्देश्य मानसिकता में बदलाव लाना और धर्म के मार्ग पर चलना है ताकि समाज से भ्रष्टाचार के मूल कारण को खत्म करने में सफलता मिल सके। प्रिंसिपल ने प्रतिभागियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने का सुझाव दिया। अंग्रेजी विभाग से डॉ. नीरू शर्मा , प्रोफेसर बुशरा निज़ामी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें