विजयपुर। क्षेत्र के गांव गपवाल निवासी युवक नरेश कुमार (20) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी घर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते परिजनों ने उसे विजयपर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।