विजयपुर। थाना अंतर्गत गांव थलोड़ी निवासी युवक असतम डोगरा (18) ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे देखा तो विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार असतम डोगरा पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी थलोडी ने शुक्रवार को घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। संवाद