बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वार्ड-7 बस्सी कलां बाड़ी ब्राह्मणा निवासी चुन्नीलाल पुत्र पुन्नू राम घर से बाहर निकला और अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी नंबर जेके 02बीटी 5313 की चपेट में आ गया। जोरदार टक्कर होने के कारण वह नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरने पर गाड़ी सवार आगे बढ़ गया और भाग गया। मौके पर इकट्ठे भीड़ ने व्यक्ति को उठाया, वह बेहोश हो चुका था और खून से लथपथ था। उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। गाड़ी चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में निकल चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद