विजयपुर। कस्बा के राष्ट्रीय राजमार्ग देविका रख बारोटिया के पास झाड़ियों में से सांबा निवासी रोहित रजादा (22) पुत्र भूषण कुमार निवासी वार्ड-सात सांबा का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 20 नवंबर से वह घर से लापता था। इसकी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। संवाद