फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। तेली बस्ती की राजीव कॉलोनी के वार्ड-6 में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी विपिन कुमार के रूप में हुई। वह घर में कपड़े धो रही थी। अंडर वाटर टैंक से मोटर लगाकर पानी निकाल रही थी, लेकिन कपड़े धोने के दौरान उसका हाथ मोटर से छू गया। उसके करंट ने अपनी ओर खींच लिया और वह मोटर के ऊपर गिर गई। इतनी देर में कुछ लोगों ने देखा तो उसे वहां से हटाया और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसके बारे में जानकारी एकत्रित की, लेकिन मामला शॉर्ट सर्किट का ही सामने पाया गया है। महिला यहां किराए के मकान में रह रही थी। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें