विजयपुर। थाना अंतर्गत शिवनगर छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान की रविवार रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी अनुसार सलदीपा कुमार (40) पुत्र रमेश कुमार निवासी शिव नगर लगभग दस दिन पहले छुट्टी पर आया था। सोमवार को परिवार के सदस्यों ने उसे अचेत अवस्था में पड़े देखा तो उसे विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया और शव परिवार वालों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता। संवाद