सांबा। कटली के निकट करंडी से एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूत्रों के अनुसार करंडी के लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। मृतक की पहचान बलबीर सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी करंडी कटली सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद