घगवाल। राजपुरा कस्बे के निकट रविवार शाम हुए एक मार्ग हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शाम को राजपुरा से मावा की ओर जा रहे एक बाइक की एक घोड़ा रेड़े से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार रज्जत सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी मावा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद