बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र की लेन नंबर-4 में कोल्ड स्टोर के पास शनिवार को ट्रक में एक व्यक्ति अचेत पड़ा था। आसपास के लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गाड़ी जीएमसी के लिए भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान सतपाल (51) पुत्र अफ्रीक लाल निवासी सारंगवाल होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद