फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपवाल के ढाबे पर संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सपवाल क्षेत्र के हाईवे पर एक ढाबे के श्रमिक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। पुलिस के अनुसार सपवाल के हाईवे किनारे मधुबन ढाबा पर काम करने वाले दूसरे प्रदेश के श्रमिक का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। उसकी पहचान राजू के रूप हुई। मंगलवार रात को वह ढाबे के निकट शेड में सोया था। सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दायर कर शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें