रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के गांव पलोटा में शनिवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान मरीक सिंह भट्टी (66) पुत्र दिलीप सिंह निवासी पलोटा के रूप में हुई। जिस समय मरीक सिंह ने फंदा लगाया, उस समय घर में कोई नहीं था। कुछ देर के बाद जब घर के सदस्य पहुंचे तो उन्हें फंदे से लटका देखा। उन्हें उतारकर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार को सौंप दिय॥ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद