घगवाल। ब्लॉक घगवाल की पंचायत जतवाल के जंगल से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार युवक साहिल कुमार (18) पुत्र दर्शन कुमार रविवार की शाम खेत में गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। सोमवार सुबह युवक का शव निकट के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजन शव को घर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेकर मामला दायर कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद