सांबा। जिले की रख अंब टाली पुलिस चेक पोस्ट के निकट से सोमवार शाम एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। पुलिस के अनुसार उसकी शिनाख्त चिनान नारजरे, पुत्र नैन नारजरे निवासी मथनामावील, कोकरझार आसाम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दायर कर शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रख दिया है। संवाद