बिशनाह। कुंजवानी-बिश्नाह मार्ग पर साहिब बंदगी आश्रम के सामने दशहरा के दिन दशहरा देखकर स्कूटी से घर जा रहे युवक को मारुति वैगनआर कार ने सामने से टक्कर मार दी थी। युवक को इस हादसे में गंभीर चोटें भी आईं, उसका इलाज जीएमसी जम्मू के बाद निजी क्लीनिक में चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान सुनील कुमार (21) पुत्र सुभाष चंद्र गांव महमूदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैगनआर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद