अरनिया। जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने बाले यूबक की तीन दिन बाद जीएमसी जम्मू में मौत हो गई।
वहीं मंगलवार सुबह अस्पताल प्रशासन द्वारा पंचनामा करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मृतक की पहचान आकाश कुमार (22) पुत्र सोम नाथ निवासी गांव पिंडी चाड़का के रूप में हुई है। युवक ननिहाल मीरां साहिब में रहता था। तीन दिन पहले ही वह पैतृक गांव पहुंचा था। एक दिन घर में रुका और किसी बात को लेकर दूसरे दिन ही घर से चला गया और बिश्नाह में पहुंचते ही उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। असर तेज होते ही वो सड़क पर गिर गया, जिसे लोगों ने उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू भेज दिया। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।