आरएस पुरा। पुलिस को गांव चौहाला के पास धान के खेत में बुधवार सुबह क्षतविक्षत अवस्था में एक शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा खेत में शव देखे जाने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। गांव के लोग शव की पहचान नहीं रपा हो पाई। शव का निरीक्षण करने पर पाया कि वह पुरुष का है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चक मोहम्मदयार, चौहाला-टांडा मार्ग पर खेत में किसी का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर इसको पहचान के लिए राजकीय अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद