फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगा जान गवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। लिंक रोड सिंबल निवासी प्रवासी मजदूर ने झुग्गी में फंदा लगा जान दे दी। उसकी पहचान अरविंद कुमार (26) पुत्र जमान प्रसाद निवासी विक्रमपुर तहसील राजनगर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। अरविंद झुग्गी में लिंक रोड सिंबल में परमजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह के किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दस बजे तक अरविंद नहीं उठा तो पास रहने वाले लोगों ने कई आवाजें लगाने पर मीरां साहिब पुलिस को सूचित किया। झुग्गी के भीतर देखा तो अरविंद द्वारा फंदा लगाए होने पर उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मीरां साहिब पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें