अरनिया। क्षेत्र के गांव कोटला में मकान की नींव खोद रहे श्रमिक की मलबे के नीचे दबने मौत हो गई। उसकी पहचान ओमकार नाथ निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। श्रमिक मौजूदा समय में अस्थायी तौर से रामगढ़ में रहता था। जानकारी के अनुसार गांव कोटला स्थित एक व्यक्ति मकान के लिए श्रमिकों से नींव खुदवा रहा था। तभी प्लंथ का एक हिस्सा श्रमिक पर गिर गया। उसे बमुश्किल मलबे से निकाला गया। गंभीर अवस्था में उसे रामगढ़ अस्तपताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद